राज्य स्तरीय अंडर-21 वालीबॉल में शिमला बना चैंपियन

25 फरवरी: हिमाचल प्रदेश स्टेट वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा जिला कांगड़ा के शाहपुर स्कूल खेल मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-21 (लड़के एवं लड़कियां) वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों की टीमों ने भाग लिया।

बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में लड़कियों के वर्ग में शिमला और सोलन के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शिमला की टीम विजेता रही। वहीं लड़कों के वर्ग में शिमला और सिरमौर के बीच फाइनल खेला गया, जिसमें शिमला ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की।

समापन समारोह में जिला चंबा एवं कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि शिमला, सिरमौर और सोलन जैसे जिलों में वालीबॉल खेल युवाओं में विशेष लोकप्रिय है। उन्होंने जिला कांगड़ा वालीबॉल संघ को भी इसी प्रकार निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सांसद निधि से जिला वालीबॉल एसोसिएशन को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में जिला वालीबॉल संघ के अध्यक्ष कमल कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष सचिव शर्मा, अशोक वशिष्ठ, शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, मोनी धीमा, देवेंद्र कोहली, जिला फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *