राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में सात दिवसी जागरूकता शिविर का शुभारंभ

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल  

 ……..कविता गौतम

28 अक्टूबर : बीबीएन कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय बददी में वीजिलेंस जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ पर सभी कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ग्रहण की।

क्षेत्रीय  कार्यालय के सहायक निदेशक वित्त हरपाल सिंह ने सभी कर्मचारियों को शारीरिक दूरी व मास्क पहनने जैसे नियमों को अपनाते हुए शपथ ग्रहण करवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को जागरू करने के लिए निगम के क्षेत्रीय कार्यालय बददी के साथ साथ अन्य सभी सात शाखा कार्यालयों में भी मुख्य गेट पर जागरूकता बैनर लगाए जांएगे।

इसके अलावा लोगों को जागरू करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखा कार्यलय के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता संबंधी पोस्ट व स्लोगन भी चस्पा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरू करने के लिए भ्रष्टाचारनिरोधक विषय पर ऑनलाइन क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। उ

न्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक सभी शाखा कार्यालयों द्वारा निगम हितधारकों की शिकायतों के निवारण कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निगम के हितधारकों को समाज में भ्रष्टाचार विरोधी पारदर्शिता व सत्यनिष्ठा के महत्व के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कुछ कार्यक्रम स्कूलों व अन्य संस्थानों में आयोजित किए गए थे लेकिन इस बार कोविड के कारण इन्हें ऑनलाइन ही आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *