राजा वीरभद्र सिंह ने हिमाचल का किया एक समान विकास: केवल पठानिया

Spread the love

शाहपुर कांग्रेस ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर।

8 जुलाई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व और शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में शाहपुर कांग्रेस के सभी अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने शुक्रवार को सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के पास  स्थित सामुदायिक भवन में आधुनिक हिमाचल के निर्माता व प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर सर्व-धर्म प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा वीरभद्र सिंह 8 बार विधायक, 6 बार मुख्यमंत्री और 5 बार लोकसभा में बतौर सांसद रहे। वीरभद्र सिंह मई 2009 से जनवरी 2011 तक भारत सरकार में इस्पात मंत्री भी रहे।

उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने हिमाचल का एक समान विकास किया। उन्होंने ज़िला कांगड़ा को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, चीफ इंजीनियर आईपीएच और पीडब्ल्यूडी कार्यालय, गगल हवाई अड्डा, राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, केंद्रीय विश्वविद्यालय शाहपुर, निफ्ट कांगड़ा, आर्युवेदिक कॉलेज पपरोला, धर्मशाला में दूसरी राजधानी, वन विभाग के रेंज ऑफिस शाहपुर और लापियाना, पाली क्लीनिक शाहपुर, 15 से 17 राजकीय बारिष्ठ माध्यमिक स्कूल खोले और साइंस क्लासें चलाई तथा साइंस लैब खोली, सीएचसी लंज, पीएचसी लापियाना, दरिणी, चड़ी, सिहुंवा, धारकंडी क्षेत्र में 40 ट्राउट के केंद्र खोले, राजकीय महाविद्यालय लंज, सब डिवीजन अस्पताल शाहपुर, सब तहसील दरिणी, सीडीपीओ कार्यालय रैत आदि सौगातें वीरभद्र सिंह की ही देन हैं। पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने विकास के मामले में कभी भी पिछड़ने नहीं दिया।

पठानिया ने इसके बाद सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में जाकर मरीजों को फल वितरत किए और उनका हाल-चाल पूछा।

इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, सोशल मीडिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर, पिंटू परमार पूर्व प्रधान, प्रदीप बलोरिया रिटायर कर्मचारी संघ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, भूतपूर्व सैनिक लीग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम, विपुल पटाकू युवा कांग्रेस, प्रशोत्तम राणा, संजय चौधरी, सहित कई अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *