राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार पटवारियों के रिक्त पदों को जल्द भरेगी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

11 मार्च। राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार पटवारियों के रिक्त पदों को जल्द भरेगी। वर्ष 2023 तक पटवारियों के 1195 पद खाली हो जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने पर पद भरे जाएंगे। इस साल जून में पटवारियों के एक बैच का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पदों को भरा जाएगा। उन्होंने यह जानकारी विधायक प्रकाश राणा के प्रश्न के उत्तर में दी। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पटवारियों का प्रशिक्षण जोगेंद्रनगर में चल रहा है। जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में कानूनगो का एक और पटवारियों के 27 पद रिक्त हैं।

पंचायत चौकीदारों के नियमितीकरण के लिए नीति

पंचायत चौकीदारों को नियमित करने के लिए नीति बनाए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। इस पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी। यह जानकारी उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने एक सवाल के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि चौकीदारों को 5300 रुपये मानदेय दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *