राजगढ़ में सफल रहा 2022 का पहला वीकेंड लॉक डाउन,पूरी तरह से बंद रहे बाजार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

गोपाल दत्त शर्मा,राजगढ़

16 जनवरी।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज राजगढ़ में साल 2022 पहला वीकेंड लॉकडाउन पूर्ण रूप से सफल रहा।आज यहां दवाई,सब्जी व जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़ कर शेष सभी तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहे।यहां बाजार में पूर्ण रूप से सन्नाटा छाया रहा।सड़के व शहर की गलिया वीरान नजर आई।

यहां शहर में पुलिस पूर्ण रूप से सतर्क नजर आई और शहर की सड़कों पर गश्त करती दिखी।ट्रैफिक पुलिस प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा लाऊड स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक करते दिखे और करौना से बचाव जैसे “दो गज की दूरी मास्क है जरूरी”सैनिटाइजर का प्रयोग करने आदि के बारे में लोगों को बताते दिखे।

आज यहां पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं भी पूर्ण रूप से बंद रही।निजी बसों का आवागमन जारी रहा, जिन रूटो पर निजी बस सर्विस नही है,उन क्षेत्रों के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *