राजगढ़: पिकअप से देवदार के 40 नग बरामद, चालक गिरफ्तार 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

राजगढ़। उपमंडल के शीलाबाग में राजगढ़ पुलिस ने पिकअप से 40 देवदार के नग बरामद करने में सफलता हासिल की हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस शीलाबाग में नाके के दौरान मौजूद थी। आने जाने वाले सभी वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान पिकअप ( HP 08C 4053) को जांच के लिए रोका गया, जिसमें देवदार की लकड़ी बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी चालक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।

आरोपी चालक की पहचान मनोज कुमार ग्राम क्यारी, डाकघर सराहां, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अरुण कुमार मोदी ने मामले की पुष्टि की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *