राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सफल

28 फरवरी: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के लगभग 60 विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बैजनाथ शिव मंदिर, ट्यूलिप गार्डन और गोपालपुर चिड़ियाघर का भ्रमण किया।

भ्रमण का प्रथम पड़ाव ऐतिहासिक बैजनाथ शिव मंदिर रहा, जहां विद्यार्थियों ने मंदिर की स्थापत्य कला और धार्मिक महत्व को जाना। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सीएसआईआर–इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी के ट्यूलिप गार्डन का दौरा किया, जहां उन्हें जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति जागरूक किया गया।

अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने गोपालपुर चिड़ियाघर का भ्रमण कर विभिन्न वन्यजीवों को निकट से देखा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार, प्रो. हाकम चंद, प्रो. भूपेंद्र सिंह तथा डॉ. आशा मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यवहारिक ज्ञान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार भ्रमण के दौरान अनुशासन और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा विद्यार्थियों ने इसे ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *