14 फरवरी, तरसेम जरयाल: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा प्रयायस हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवक मेघना को रिपब्लिक डे कैंप (RDC), नई दिल्ली के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है, क्योंकि पहली बार किसी स्वयंसेवक ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिविर में स्थान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने मेघना को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन NSS इकाई की सक्रियता और विद्यार्थियों के सतत परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने इसे अन्य स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रो. निशेष कुमार ने मेघना के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा-भावना की सराहना की। वहीं यूनिट-2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका ठाकुर ने इसे पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।
सम्मान समारोह के दौरान मेघना ने RDC शिविर के अपने अनुभव साझा किए और राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त प्रशिक्षण एवं सीख के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी NSS स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।