राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक खेल महोत्सव उत्साह के साथ संपन्न

14 फरवरी, तरसेम जरयाल: राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक खेल महोत्सव बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया, मुख्य अतिथि डॉ. अश्विनी अवस्थी तथा डॉ. अरविन्द कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं मुख्य अतिथि ने स्वस्थ जीवन और सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका को रेखांकित किया।

महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में कनु प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और कल्पना तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में राघव प्रथम, समीर अत्री द्वितीय और अतुल शर्मा तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में मोनिका, शीतल शर्मा और यदु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में राघव, अतुल और रजत विजेता रहे।

हाई जंप में महिला वर्ग में अंजना प्रथम, कनु द्वितीय और महक तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में साहिल वर्मा प्रथम, रजत द्वितीय और जतिन तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में पुरुष वर्ग में आदित्य कुमार प्रथम, समीर अत्री द्वितीय और अरविन्द सिंह तृतीय रहे, जबकि महिला वर्ग में महक, कृतिका और सुहानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाला फेंक में पुरुष वर्ग में अतुल शर्मा प्रथम, समीर अत्री द्वितीय और आदित्य तृतीय रहे। महिला वर्ग में महक, अंजना और शीतल विजेता रहीं। लंबी कूद में पुरुष वर्ग में रजत प्रथम, अतुल शर्मा द्वितीय और जतिन तृतीय रहे, जबकि महिला वर्ग में मोनिका प्रथम, अंजना द्वितीय तथा यदु और कनु संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

महोत्सव में पुरुष वर्ग में राघव और महिला वर्ग में महक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बेस्ट एथलीट) घोषित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *