आवाज़ ए हिमाचल
तरसेम जरयाल, बोह। राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह ने विश्व पर्यटन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बच्चन चंद की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज विद्यालय के प्रांगण में सफाई व पौधारोपण कर अभियान चलाया गया। इसके अलावा पर्यटन से स्वन्धित विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी लगाई गई। टूरिज़्म वीक के दौरान पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, चित्रकला, एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। बिद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को वोकेशनल टीचर ने कोर्स के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने एग्रो टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य बच्चन चंद ने विश्व पर्यटन दिवस की बधाई देते हुए बोह घाटी स्थानीय क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रेरित किया।