रवि विजय कुमार हाई कोर्ट के नए जस्टिस, अभी उत्तराखंड में बतौर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश दे रहे हैं सेवाएं

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

                      1 जनवरी। भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिसूचना  के तहत उत्तराखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ को हिमाचल हाई कोर्ट के लिए स्थानांतरित किया गया है। वह हिमाचल हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के तौर पर पद ग्रहण करेंगे। न्यायाधीश मलिमथ का तबादला कर्नाटक हाई कोर्ट से उत्तराखंड हाई कोर्ट किया गया था और पांच मार्च, 2020 को उन्होंने उत्तराखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था।

28 जुलाई, 2020 से वह उत्तराखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। 25 मई, 1962 को जन्मे न्यायाधीश आर मलिमथ ने 28 जनवरी, 1987 से कर्नाटक हाई कोर्ट में वकालत शुरू की थी। 18 फरवरी, 2008 को वह कर्नाटक हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 17 फरवरी, 2010 को उन्हें कर्नाटक हाई कोर्ट के अपर न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *