रली प्रवाहित करने जा रहे लोगों से भरी स्कूल बस दीवार से टकराई:15 घयाल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

14 अप्रैल।रली प्रवाहित करने जा रहे लोगों से भरी स्कूल बस लंबागांव के पास अनियंत्रित होकर घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पालमपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं। जानकारी के अनुसार दगोह गांव की महिलाएं और बच्चे बुधवार को निजी स्कूल की बस में लंबागांव कुंजेश्वर में ब्यास नदी में रली (पार्वती) को प्रवाहित करने जा रहे थे। बस अभी लंबागांव स्कूल से आगे ही गई थी कि एक मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई और एक घर की दीवार से जा टकराई।
महिलाओं और बच्चों की चीखो पुकार सुनकर कर लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जयसिंहपुर पहुंचाया गया। दगोह के पंचायत प्रधान राजीव राणा, एसडीएम जयसिंहपुर और जिला पार्षद संजीव भी जयसिंहपुर अस्पताल पहुंचे व घायलों का कुशलक्षेम पूछा।एसडीएम पवन शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पालमपुर अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर, थाना प्रभारी लंबागांव अश्वनी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्कूल बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में ये लोग हुए घायल

घायलों मे निशा देवी पत्नी विनोद कुमार, निशा देवी पत्नी बलवीर, अनीता देवी, मुस्कान राणा, पलक राणा,  रेशमा देवी, दया देवी, गौरव राणा, वीना देवी, सरिता, संजना, सुषमा देवी, सुनीता देवी निवासी दगोह, सुशीला देवी, विकेश ठाकुर, निवासी गांव तरपाल सुजानपुर घायल हुए है। वही गंभीर रूप से घायल गौरव और वीना देवी को पालमपुर रेफर कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *