योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

05 जून। योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने दी बधाई। राष्ट्रपति कोविंद व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सीएम योगी से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। यह मुख्यमंत्री योगी का 50वां जन्मदिन है। हालांकि, अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री कोई आयोजन नहीं करते। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की जबकि अन्य नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वह  समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उ. प्र. उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

वहीं, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *