योगा करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मन को मिलती है शांति: जयदेव शर्मा

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

संजीव शर्मा, धर्मशाला।

23 जून। डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू में क्षेत्रीय अधिकारी जीके भटनागर व स्कूल प्रबंधक संजीव ठाकुर के सानिध्य में 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे के रूप में मनाया गया। इसकी शुरुआत हवन यज्ञ के द्वारा की गई। बच्चों को योगा के दौरान विभिन्न प्रकार के आसन करवाए गए तथा उनका महत्व भी समझाया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर भवानी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बच्चों को योगा के गुर सिखाए और  योगा से होने वाले लाभों पर चर्चा की। इस अवसर पर अभिभावक वर्ग ने भी भाग लिया। उन्होंने भी बच्चों के साथ योगा किया तथा उसका लाभ उठाया।

स्कूल के प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा ने जहाँ इंटरनेशनल योगा डे की बधाई देते हुए देश व समाज के स्वस्थ की कामना की वहीं  संदेश दिया कि प्रत्येक मानव प्राणी को योगा करके अपने जीवन को निरोग बनाना चाहिये। योग से न केवल शरीर ही स्वस्थ रहता है, बल्कि मन को शांति मिलती है तथा कार्य करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *