यूपी में रात 11 बजे से प्रातः 06 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

 7 सितम्बर।  यूपी में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए बाजारों और दुकानों के रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है। वहीं नाइट  कर्फ्यू रात के  11 बजे से प्रातः 06 बजे तक रहेगा। इसके चलते इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।बताया जा रहा है कि कई राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतना  बहुत जरूरी है। लोग अनावश्यक रूप से सड़कों पर न घूमे।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया  कि कोविड से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार के द्वारा दिए गए  आदेशों  के अनुरूप टीकाकरण के लिए अर्ह लोगों में से 45 फीसदी प्रदेशवासियों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। जिसके चलते    बीते दिनों प्रदेश ने दो नए रिकॉर्ड बना दिए है।

बीते 24 घंटे में 33 लाख 42 हजार 360 लोगों ने टीकाकवर प्राप्त किया। यह किसी भी राज्य में एक दिन में हुआ सर्वाधिक कोविड टीकाकरण है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन 8 करोड़ 8 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।  जिसके चलते इस प्रक्रिया को और तेज किए जाने की आवश्यकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *