युवा कांग्रेस भरमौर ने महंगाई पर घेरी भाजपा सरकार: राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

             विपुल महेन्द्रू,चंबा

12 जून। युवा कांग्रेस भरमौर ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।युवा कांग्रेस ने इस बारे नायब तहसीलदार होली के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर अपना रोष प्रकट किया है।युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने कहा कि रोजाना बढ़ रही महंगाई ने लोगों का जीना हराम कर दिया है।दाल,रसोई तेल सहित अन्य दैनिक उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं के रेट आसमान छू रहे है।डीजल व पेट्रोल की कीमतों ने पहले से ही आम आदमी का जीना मुहाल कर  रखा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी की बजह से आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि अगर महंगाई पर कंट्रोल नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस को मजबूरन आंदोलन की राह अपनानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *