युवक ने 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता की मौत

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां जिले के हाफिजगंज इलाके में एक 35 वर्षीय युवक राकेश ने 85 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। दुष्कर्म के बाद बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राकेश अक्सर शराब के नशे में चूर रहता है। वहीं, पीड़ित बुजुर्ग महिला अपने पति और बेटी की मौत के बाद घर पर अकेली रहती थी।

 

बताया जा रहा है कि पीड़ित बुजुर्ग महिला का भाई और भाभी पड़ोस में रहते हैं और उनकी बहू भी उनके साथ रहती है। सोमवार दोपहर को जब बहू पीड़ित महिला के घर गई तो राकेश को उसकी सास के साथ दुष्कर्म करते देख दंग रह गई। इस दौरान बहु ने शोर मचाया और आरोपी राकेश मौके से भाग गया। फिर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *