यह है असली जन सेवा:शाहपुर के बृज कोविड मरीजों को निशुल्क प्रदान कर रहे पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

22 मई।कोरोना महामारी के दौरान अधिकतर लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हो रही है।देश भर में ऑक्सीजन के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है। तथा यह त्राहिमाम हिमाचल प्रदेश के शाहपुर में न मचे इसके लिए यहां के एक युवा आगे आए है।शाहपुर की ग्राम पंचायत मंझग्रा के जलाड़ी गांव से तालुक रखने वाले बृज उर्फ वेरिक मेक कोरोना संक्रमित मरीजों को पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध करवा रहे है।यहां बता दे कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से सबसे ज्यादा प्रभाव मरीज के फेंफड़ों पर पड़ता है। जिसकी बजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी घरों में आइसोलेट मरीजों को हो रही है।इन मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर लेने में काफी दिक्कतें आ रही है,हालांकि कई लोगों ने अपने खर्च पर ऑक्सीजन सिलेंडर ले रखे है,लेकिन अधिकतर लोग ऐसे भी है जो आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था नही कर पा रहे है तथा इन्ही लोगों की मदद के लिए बृज आगे आए है।

अहम यह है कि एक पोर्टेबल की कीमत पांच सौ रुपए तक है।बृज ने पहले चरण में दिल्ली से 200 पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाएं है,जिन्हें वे कोरोना संक्रमित लोगों को निःशुल्क प्रदान कर रहे है।बृज की माने तो प्रत्येक पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर 12 लीटर का है तथा 320 स्प्रे देता है।उन्होंने कहा कि इस संकट में प्रत्येक व्यक्ति को सरकार,प्रशासन व जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आना चाहिए तथा शाहपुर में ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान न जाए इसके लिए उन्होंने अपनी तरफ से छोटा सा प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि उनकी यह मुहिम उस समय तक रहेगी जब तक कोरोना पर कंट्रोल नहीं हो जाता।


चूंकि पोर्टेबल होने की वजह से इसमें ऑक्सीजन की मात्रा कम ही होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल तब ही किया जाना चाहिए, जब स्थिति ज्यादा गंभीर हो।गम्भीर स्थित में तीन घँटे तक मरीज को ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकती है तथा इस अवधि में मरीज को अस्पताल में शिफ्ट कर उसकी जान बचाई जा सकती है।उन्होंने इसके लिए अपना मोबाइल नम्बर भी जारी क्या है।उनका कहना है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सिलेंडर या अन्य मदद के लिए उनके मोबाइल नम्बर 9816905007 पर संपर्क कर सकता है।उन्होंने यह सिलेंडर पिछले कई दिनों से कोविड मरीजों व जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे कार्णिक पाधा को प्रदान किए है।कार्णिक इन्हें जरूरतमंद लोगों को उनके घरद्वार तक पहुंचा रहे है।ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए कार्णिक के मोबाईल नम्बर पर भी संपर्क किया जा सकता है 9736700005

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *