यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में उत्पन्न हुआ बाढ़ का खतरा

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

 

30 जुलाई । बारिश के बाद और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के चलते दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर बढ़कर 205.33 मीटर के ऊपर चला गया है। 205.33 मीटर दिल्ली में खतरे का निशान है इसके ऊपर नदी बहे तो शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

जलस्तर बढ़ने की वजह से ही दिल्ली लोहे के पुल को बंद कर दिया गया था। खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना का पानी अब खेतों की ओर बढ़ रहा है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *