मैड़ी होली मेले में टेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी; हजारों का नुकसान

5 मार्च : ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चल रहे होली मेले के दौरान बुधवार दोपहर एक टेंट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर जल्द काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:35 बजे सेक्टर नंबर-2 में मंजी साहिब के पास लगे एक टेंट से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। मेले में मौजूद श्रद्धालुओं में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। आग से टेंट में रखा सामान जल गया, जिससे करीब 10 से 12 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।

सूचना मिलते ही मेले में तैनात दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास लगे अन्य टेंट सुरक्षित बच गए। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *