मुझे आशीर्वाद देकर आपने अपना काम किया, अब मैं अपकी समस्याओं का समाधान करूंगा: केवल पठानिया

Spread the love

भरूपलाहड़ पंचायत पहुँचने पर विधायक का जोरदार स्वागत, सुनीं लोगों की समस्याएं

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। विधायक बनने के बाद पहली बार केवल सिंह पठानिया भरूपलाहड़ पंचायत पहुँचे, जहाँ  भरूपलाहड़ की जनता ने बारिश होने के वाबजूद बैंडबाजों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक केवल पठानिया ने जनता की समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुना।
पठानिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मुझे चुनावों में आशीर्वाद देकर अपना काम कर दिया है। अब मैं अपकी समस्याओं का समाधान करूंगा। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर को भ्र्ष्टाचार मुक्त कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़कों, कृषि, एवं अन्य क्षेत्रों में सुधार कर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर को एक मॉडल विधानसभा बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए परगोड़ तक सड़क पहुंचाई जाएगी, भृपलाहड़ से त्रुलखड़ तक सड़क बनाई जाएगी, भरूपलाहड़ पंचायत पंचायत घर, पानी की समस्या को दूर करने के लिए 3 करोड़ 18 लाख की स्कीम बनाकर चंगर क्षेत्र की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा,  स्वास्थ्य सुबिधा के पीएचसी खोली जाएगी, 108 एम्बुलेंस लपियाना PCH को दी जाएगी, मनेई में एक ATM खोला जायेगा, चंगर क्षेत्र की खराब सड़कों को सुधार करके टायरिंग की जाएगी, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गरीब परिवार के घर में  शौचालय अगर नहीं बना है उसको शौचालय के लिए 12000 की धन राशी दी जाएगी। जरनल वर्ग के गरीव पात्रों के लिए ट्रस्ट बनाया जाएगा और ट्रस्ट के माध्यम से उनकी सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से चार एलेक्टरसिटी बसें चंगर क्षेत्र में चलाई गई हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत शर्मा, उप प्रधान भीखम सिंह पटियाल, बरिष्ठ कांग्रेस नेता, ओम प्रकाश गुलेरिया, अशोक भारती, सुरजन सिंह चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह, एक्सईएन जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, एक्सईएन बिजली बिभाग अंग्रेज सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग विपुल पुंज, संदीप चौधरी एक्सईन एचपीटीसीएल, डीसी राणा नायव तहसीलदार, नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य, रेखा चौधरी पूर्व प्रधान, बलजीत कौर पूर्व प्रधान, रेखा देवी प्रधान अपर लंज, जोगिंदर सिंह भरूपलाहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदि  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *