मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का निधन, जिसके चलते मंत्रिमंडल की बैठक हुई स्थगित

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

05 जून। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया। आज प्रस्तावित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली थी जिसके  चलते यह बैठक स्थगित हो गई है।  इस बैठक में अनलॉक पार्ट-2 में कई रियायतें दी जानी थीं। साथ ही प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर छात्रों को प्रमोट करने, कोरोना कर्फ्यू भी 15 जून तक बढ़ाने दुकानें खोलने की छूट पांच बजे तक करने आदि पर फैसला होना था।

वहीं नरेंद्र बरागटा के  निधन के बाद भाजपा ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। महामंत्री त्रिलोक जमवाल की ओर से बताया गया है कि पार्टी के सारे कार्यक्रम आगामी आदेशों तक स्थगित रहेंगे। जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया है। बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे और कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी कुशलक्षेम पूछी थी। बरागटा ठाकुर सरकार में मुख्य सचेतक भी थे। मालूम हो कि बरागटा कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड अफेक्ट से जूझ रहे थे। वो 20.25 दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *