मुख्यमंत्री सुक्खू के आशीर्वाद से हिम गंगा योजना को जिला कांगड़ा के लिए किया चयनित: केवल पठानिया

Spread the love

बोले- शाहपुर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज सिहुवा पंचायत में भाकृअनुप- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ( सम् विश्वविद्यालय) क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। भारतीय अनुसंधान क्षेत्रीय केंद्र पालमपुर द्वारा अनुसूचित जाति के 11 बीपीएल परिवारों के लोगों को नस्लदार बकरियां, पशुओं के लिए फीड, दवाइयां डाल कर लगभग 75 से 80 हजार का सामान एक परिवार को बांटा गया। इसके साथ 20 परिवार के अनसूचित जाती के बीपीएल लाभार्थियों को चैक बांटे गए।

इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जो गरीब जनता के हिट में कांग्रेस सरकार ने कार्यक्रम चलाए गए थे वो पिछले पांच वर्षों में पूर्व की भाजपा सरकार ने बंद कर दिए थे। आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आते ही गरीब जनता के कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं, ताकि जनता अपना हक ले सके। विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए कई कार्यक्रम चलाए गए हैं, ताकि किसान अपनी फसल को अच्छे दामों में बेच सकें।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार बचनबद है कि गरीब जनता की आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया जाए। प्रदेश सरकार ने 90 हजार युवाओं के लिए रोजगार के दरबाजे खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता है कि प्रदेश के हर वर्ग की जनता खुशहाल बने। उन्होंने कहा कि मैं शाहपुर की जनता का विधायक नहीं, बल्कि सेवक हूं।जब तक सांस में सांस है तब तक मैं जनता की सेवा करता रहूंगा। शाहपुर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।प्रदेश की कांग्रेस सरकार की हर योजना हर घर मे पहुँचेगी और उसका लाभ भी जरूर मिलेगा। हिमगंगा योजना को मुख्यमंत्री ठाकुर सिंह सुक्खू ने जिला काँगड़ा के लिए चयनित किया, जिसमें काँगड़ा के पशुपालकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

इस मौके पर प्रधान अजय बबली, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, डॉ. जी. मल केन्द्र प्रभारी, भा.प.चि.अ.सं., क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर, गोरख मल डॉ. वीरबल सिंह परियोजना प्रभारी, उमा शंकर, डॉ. रिंकू शर्मा, रोशन रंजीत सिंह टेक्निकल अधिकारी, ए के जुकसी टेक्निकल अधिकारी, बलविंदर सिंह राणा टेक्निकल अधिकारी, प्रधान अरुणा देवी, बलदेव सिंह राणा, एडवोकेट विजय मेहरा, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *