मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फतेहपुर विधानसभा के विधायक स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के घर पहुंच कर परिवार का हौसला बढ़ाया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

19 फरवरी।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फतेहपुर विधानसभा के विधायक स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के घर पहुंच कर परिवार को ढाढस बंधाया। सुबह ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर अौर वन मंत्री राकेश पठानिया के साथ विधायक व पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के घर मंझार में पहुंचे।उन्होंने सुजान सिंह पठानिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री व वर्तमान में विधायक स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के स्वजनों से मिले अौर पठानिया के अक्समात निधन पर परिवार को ढांढस बंधाया।

पठानिया के निधन से उनके चाहने वाले सभी शोक में

सुजान सिंह पठानिया का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र सहित उनके सभी चाहने वाले शोक में है। परिवार में पठानिया की पत्‍नी, एक बेटा व बेटी हैं। 1943 में लाहौर में जन्में सुजान सिंह पठानिया स्नातक करने के बाद हिमाचल प्रदेश वन विबाग में रेंज अॉफिसर चयनित हुए। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर पहली बार जवाली के विधायक बने। वह सात बार विदायक रहे। कांग्रेस काल में तीन बार मंत्री भी रहे। वह किसान के साथ-साथ स्वच्छ छवि के नेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *