मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  ने गिनाईं 3 साल की उपलब्धियां : बोले, कोरोना संकट में नहीं रूकने दिए कार्य

Spread the love

 आवाज़ ए हिमाचल

 26 दिसंबर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि कोरोना काल में सरकार ने विकास कार्य रुकने नहीं दिए। संकट के इस दौर में प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की जहां रक्षा की, वहीं विकास कार्यों को रफ्तार प्रदान की है जिसका प्रमाण है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं के शिलान्यास किए और आधारशिला रखी। सरकार के सत्ता में 3 साल पूरे होने के मौके पर राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कोरोना काल केवल हिमाचल प्रदेश के लिए इन्हीं नहीं था, बल्कि पूरे देश और पूरी विश्व की मानवता के लिए संकट का दौर था।

लेकिन इस संकट के दौर में विपक्षी कांग्रेस ने केवल आलोचना करने का काम किया। उन्होंने कहा प्रदेश के लोगों का कांग्रेस के ऊपर से विश्वास उठ गया है। कांग्रेस मुद्दाहीन है, विचार हीन है, दिशाहीन है। उनका कहना है प्रदेश में पहला मौका है कि राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति को मौजूदा भाजपा सरकार ने खत्म किया है। इससे पहले सत्ता और विपक्ष में बैठे नेता आपस में उलझे रहते थे। जिस कारण प्रदेश का विकास प्रभावित होता था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने प्रदेश पर वित्तीय संकट को हावी नहीं होने दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *