मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई नेताओं ने पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा को दी श्रदांजलि

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

05 जून। हिमाचल सरकार के मुख्य सचेतक व पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। पीजीआई में निधन के बाद उनकी पार्थिव देह को पहले चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन लाया गया। इसके बाद पार्थिव देह को सोलन होते हुए शिमला स्थित प्रदेश भाजपा के पार्टी मुख्यालय दीपकमल लाया गया। यहां से पार्थिव देह पैतृक गांव तहटोली रवाना की गई। इस दौरान जगह-जगह बड़ी संख्या में बरागटा को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता व लोग पहुंचे। शिमला स्थित भाजपा कार्यालय में सीएम जयराम, मंत्रियों, विद्यायकों व अन्य नेताओं ने बरागटा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नरेंद्र बरागटा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमने सरकार और पार्टी दोनों जगह साथ काम किया। बरागटा का पूरा समय प्रदेश के विकास और संगठन को मजबूत देने के लिए समर्पित था। भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नरेंद्र बरागटा सरल व्यक्तित्व, मिलनसार एवं पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से समस्त भाजपा परिवार सदमे में है।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, इंदू गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कृपाल परमार, राम सिंह, पुरषोतम गुलेरिया, संजीव कटवाल, रतन सिंह पाल, कमलेश कुमारी, धनेश्वरी ठाकुर, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, बिहारी लाल शर्मा, विशाल चैहान, कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, वीरेन्द्र चैधरी, जय सिंह, श्रेष्ठा चैधरी, कोषाध्यक्ष संजय सूद, कार्यालय सचिव प्यार सिंह, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रवक्ता बलदेव तोमर, प्रो. राम कुमार, अजय राणा, विनोद ठाकुर, शशि दत शर्मा, उमेश दत शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, करण नंदा, सुमित शर्मा, अमित सूद, रजत ठाकुर, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, बिमला कश्यप समेत सभी मंत्रियों, विधायकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरागटा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सुरेश कश्यप ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की ओर से नरेंद्र बरागटा के पार्थिव देह पर हिमाचल भवन चंडीगढ़ में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, विधायक परमजीत पम्मी भी उपस्थित रहे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज नरेंद्र बरागटा के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय दीपकमल में लाया गया जहां नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।  भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नरेंद्र बरागटा सरल व्यक्तित्व, मिलनसार एवं पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से समस्त भाजपा परिवार सदमे में है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा ने लंबे समय तक पार्टी की निस्वार्थ सेवा की है और वे पहली बार वर्ष 1998 में शिमला विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने तथा 1998 से 2002 तक बागवानी मंत्री रहे।इसके बाद वर्ष 2007 में जुब्बल-कोटखाई से विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। दिसंबर 2007 से 2012 तक तकनीकि शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे। वर्ष 2017 में वे तीसरी बार जुब्बल-कोटखाई से विधायक बने और वर्तमान सरकार में मुख्य सचेतक का कार्यभार संभाल रहे थे।  सुरेश कश्यप ने कहा कि नरेंद्र बरागटा ने संगठन में विभिन्न दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *