मुंबई में मिले 2 और ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल  
07 दिसंबर। अब कोरोना वायरस के वेरिएंट ओमिक्रॉन के दो नए मुंबई में भी मामले और सामने आए हैं। दक्षिण अफ्रीका से वापसी करने वाले व्यक्ति और उसके अमरीकी से लौटने वाले दोस्त में इस वेरिएंट की पुष्टि की गई है। अब महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 10 और देश में 23 हो गई है। यह जानकारी नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट से प्राप्त हुई है। सूत्रों के अनुसार 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से मुंबई,

आने वाला 36 वर्ष का व्यक्ति और उसी दिन अमरीका से वापस लौटा उसका दोस्त ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित निकले हैं। दोनों मरीजों में कोई लक्षण नहीं है और उन्हें मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। ओमिक्रॉन से संक्रमित दोनों मरीज फाइजर की वैक्सीन लगवा चुके हैं। इन दोनों मरीजों के पांच हाई रिस्क और 315 लो रिस्क कॉन्टैक्ट्स का पता लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *