मिशन-2022 की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

13 जून । उतर प्रदेश में मिशन-2022 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने विधायकों के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है। साथ ही संगठन व सरकार विरोधी बयान देने वाले विधायकों की सूची भी बनाई जा रही है।अब तक तीन विधायक चिह्नित किए गए हैं। टिकट न मिलने की स्थिति में कौन विधायक दूसरी पार्टी का हाथ थाम सकता है। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र में विधानसभा की 62 सीटें हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 44 सीटें जीती थीं।

दो सीटें सहयोगी दलों को मिली थीं। आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। लिहाजा पार्टी ने कील-कांटे दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी का इरादा पिछले चुनाव से अच्छा प्रदर्शन करने का है। इसी लिहाज से हर विधायक के कामकाज की समीक्षा की जा रही है।

इस काम में भाजपा की क्षेत्रीय जिला और महानगर इकाई के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक भी लगे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जो विधायक कामकाज के मानक पर खरे नहीं उतरेंगे उनकी रिपोर्ट बनाकर पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी। पार्टी आलाकमान आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने या न देने का फैसला लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *