26 फरवरी: जिला कांगड़ा वॉलीबॉल संघ द्वारा शाहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 किलोमीटर मिनी हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 6 की बेटी खुशी ने लड़कियों वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
खुशी की इस उपलब्धि पर एक सादे सम्मान समारोह का आयोजन कर उसे नकद राशि का हार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
खुशी राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर की दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता पंकज पेशे से ड्राइवर हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद खुशी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
इस अवसर पर सक्सेस कोचिंग एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर शुभम ठाकुर ने घोषणा की कि खुशी को भविष्य में किसी भी प्रकार की कोचिंग उनके संस्थान में निशुल्क प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में जतिंदर धीमान, केहर सिंह, गगन ठाकुर, कुलजीत सिंह, संदीप सिंह एवं शुभम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।