आवाज ए हिमाचल
15 सितंबर।नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से मारुती युवक मंडल कोठी गैहरी द्वारा पोषण माह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवी सचिन ठाकुर, मारुती युवा मंडल प्रधान अजय कुमार, नैणा महिला मंडल सचिव ममता ठाकुर ने विधायक को शाल टोपी, व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कुसुम लता ने पोषण माह के बारे में जानकारी दी।इस दौरान बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने भी पोषण की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने मारुती युवा मंडल को तथा सभी महिला मंडलो को दस – दस हजार देने की घोषणा की।कार्यक्रम में बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गांधी ,आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कुसुम लता,राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवी सचिन ठाकुर,मारुती युवा मंडल प्रधान अजय ,नैणा महिला मंडल प्रधान सरिता ठाकुर, सदस्य अम्बिका महिला मंडल प्रधान दुर्गा देवी,महिला मंडल ग़म्भरखड्ड प्रधान मधु,ग्राम पंचायत कोठी गैहरी सचिव, सभी वार्ड पंच,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्रुमती देवी ,कांता देवी,शकुंतला देवी ,आंगनवाड़ी सहायक कृष्णा देवी ,अन्य सदस्य मौजूद रहें।