मानपुरा में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में अकेले था; कारणों की जांच में जुटी पुलिस

27 मार्च: मानपुरा क्षेत्र के बिरला उद्योग की आवासीय कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, युवक अपने दो भाइयों के साथ कॉलोनी में रहता था। वीरवार रात उसके दोनों भाई नाइट ड्यूटी पर फैक्टरी गए हुए थे, जबकि वह कमरे में अकेला था। सुबह घटना का पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

बिरला उद्योग के जीएम हितेंद्र तिवारी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी प्रबंधन अंतिम संस्कार का पूरा खर्च उठाएगा और मृतक के सभी देय लाभ उसके परिवार को दिए जाएंगे।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *