महिला सम्मान की बजाय महिला उत्पीड़न कर रहे भाजपा नेता: नीतू वर्मा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

विनोद चड्ढा

27 जून।राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सचिव नीतू वर्मा इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरान बीते दिन उन्होंने लाहुल स्पीति का भी दौरा किया था तो वहीं अब वे जिला कुल्लू का दौरा कर रही है। कुल्लू पहुंचने पर जिला कुल्लू महिला कांग्रेस के पदाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय सचिव नीतू वर्मा का स्वागत किया गया।इस दौरान हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जेनब चंदेल भी मौजूद रही। कुल्लू पहुंची राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सचिव नीतू वर्मा ने जहां महंगाई के मामले को लेकर प्रदेश में केंद्र सरकार को घेरा। तो वही महिला सम्मान के मामले को लेकर भी उन्होंने भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा किया। बीते दिनों ही धर्मशाला के भाजपा विधायक विशाल नेहरिया की पत्नी ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था। जिस पर नीतू वर्मा का कहना है कि भाजपा संगठन में यह नेता महिला सम्मान करना ही नहीं जानते हैं । सिर्फ भाषणों में ही यह महिला सम्मान की बातें करते हैं जबकि खुद यह महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में संलिप्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें भाजपा के बड़े स्तर के मंत्री व नेता महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में लिप्त रहे हैं और भाजपा संगठन भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं करता है। बल्कि उन्हें संगठन व सरकार के बड़े-बड़े पदों पर आसीन किया जाता है।
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सचिव नीतू वर्मा ने कहा कि एक और जहां महंगाई के चलते महिलाओं का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। वही इस मामले पर भी केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई को काबू नहीं कर पा रही है।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा की भजपा की कथनी और करनी में अंतर है एक और जहा भाजपा महिला सामान की बात करती है वही दूसरी और भाजपा के विधायक अपने घर पर महिलाओ का उत्पीड़न करते है जब एक पढ़ी लिखी महिला सुरक्षित नहीं है भाजपा राज में आम महिलाओं का क्या हाल होगा
वहीं इस दौरान उन्होंने जिला कुल्लू महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की तथा महिला कांग्रेस के संगठन की मजबूती के बारे में भी उन्हें टिप्स दिए। वहीं उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह कांग्रेस की नीतियों के बारे में घर द्वार पर जाकर महिलाओं को जागरूक करें तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन में शामिल करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *