महिला ने 5 वर्षीय बच्चे का काटा गला

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

6 नवम्बर : बिहार में कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह की एक महिला ने पड़ोसी के पांच वर्षीय बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी| बताया जा रहा हैं कि पांच वर्षीय बच्चा शाम को अपने घर के बाहर खेल रहा था|

उसी समय वहां पड़ोस में रहने वाली महिला  पहुंच गई| महिला ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर लेकर चली गई| जहां बच्चे के हाथ पैर बांधकर धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी|

बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई| तभी आरोपी महिला का पति घर पहुंचा| घर के अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए| पति को देखकर महिला वहां से भागने लगी|

पति ने अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ये घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई| गांव वालों ने आरोपी महिला को दबोच लिया| उसके साथ मारपीट करते हुए पूरे शरीर पर केरोसिन डाल दिया|

उधर, सूचना के बाद गांव में पुलिस पहुंच गई| पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया| पुलिसकर्मी आरोपी महिला को इलाज के लिए पीएचसी चैनपुर ले गए, फिर उसे हिरासत में भेज दिया| चैनपुर थाने के एएसआई ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस मामले की छानबीन कर रही है| अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला ने इस तरह से हत्या क्यों की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *