महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लगाए आरोप, मामला दर्ज

Spread the love

 पीड़िता बोली- ससुर, जेठ व जेठानी भी करते हैं अभद्र व्यवहार

आवाज़  ए हिमाचल  

ऊना, 17 फरवरी। ऊना जिले के अम्ब क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व उसकी 4 वर्ष की बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित उसके ससुराल पक्ष के अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना अम्ब में दी शिकायत में विवाहिता ने कहा कि अम्ब के ही एक गांव में नवंबर, 2017 को उसकी शादी हुई है। उसकी चार वर्ष की एक बेटी भी है। शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ ठीक रहे। उसने बताया कि जब वह गर्भावस्था में थी, तो उसका पति उसकी मर्जी के बगैर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता रहा, लेकिन वह अपने परिवार की इज्जत के लिए इन सब बातों को सहन करती रही, लेकिन हद तो तब हो गई जब उसके पति ने 4 वर्ष की बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। यही नहीं, उसका ससुर, जेठ व जेठानी भी उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। उसका देवर व चाचा ससुर का लड़का भी उसे अश्लील कमेंट करते थे।

इस कारण  12 फरवरी को इन सब यातनाओं से तंग आकर उसे ससुराल को छोड़कर अपने मायके जाने को मजबूर होना पड़ा है। पीडि़ता ने पुलिस से आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के आरोपित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

 

इस संबंध में जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने पीड़िताकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *