महिला कांग्रेस ने सुधेड़ में किया सैनिटाइज़,मास्क व सैनिटाइजर भी किए वितरित

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

       मनीष कोहली,शाहपुर

02 जून। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर महिला कांग्रेस ने सुधेड़ को सैनिटाइज किया।इस दौरान लोगों को कोरोना नियमों के प्रति जागरूक करने संग सैनिटाइजर व मास्क भी वितरित किए। महिला कांग्रेस जेनव चंदेल के आदेशानुसार  प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवरिया व कार्यकारणी सदस्य नमिता मेहरा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में बुधवार को   कार्यकर्ताओं ने शाहपुर उपमंडल के सुधेड़ व लोहाखड़ी  में, सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर क्षेत्र को सैनिटाइज किया।इस  अभियान के  दौरान महिलाओं ने  मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे व् लोगों को जागरूक  किया।कार्यकर्ताओं   ने क्षेत्र के सभी  घरों  सहित गलियों व् बाज़ार में   सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया । गौरतलव है कि  इन महिलाओं द्वारा क्षेत्र में  समय-समय पर  कुछ अन्तराल के बाद यह छिडकाव किया जा रहा है।इस अवसर पर रेणु बजबारिया , नमिता मेहरा , संजीव सूद क्षितीज व् इशान भी मौजूद  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *