महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय, शिव ठाकुर मंदिर प्रबंधक कमेटी की बैठक आयोजित

07 फरवरी: शिव ठाकुर मंदिर प्रबंधक कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

प्रधान नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दूध व फलों से बनी छवि (प्रसाद) की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सायं 5 बजे मंदिर परिसर में प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र सहगल द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात रात्रि में चार पहर की पारंपरिक पूजा-अर्चना विधिवत रूप से संपन्न होगी।

बैठक में चमन लाल, प्रदीप शर्मा, दलविंदर कुमार, वीके रविंद्र मान, मदन लाल आचार्य, नीरज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रधान नरेंद्र कुमार ने सभी धार्मिक संस्थाओं एवं क्षेत्रवासियों से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *