महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंबरा में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में आग लगने से 4 मरीज़ों की मौत

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

28 अप्रैल। महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंबरा में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में बुधवार को आग लगने से 4 मरीज़ों की मौत हो गई। आग सुबह अस्पताल की पहली मंजिल पर लगी। आग लगने के बाद मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाने लगा, इस दौरान चार मरीजों की मौत हो गई। दमकल की गाड़ियां फिलहाल मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

जानकारी के अनुसार ठाणे महानगर में आज सुबह 03:40 बजे ठाणे के मुंब्रा में प्राइम क्रिटिकेअर अस्पताल में आग लग गई, दो दमकल और एक बचाव वाहन घटनास्थल पर हैं, आग बुझाने का काम चल रहा है, दूसरे अस्पताल में मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान चार की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। अस्पताल आग बुझाने की कोशिश जारी है।

जानकारी हो कि कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। 26 मार्च को मुंबई के भांडुप उपनगर स्थित ड्रीम्स माल के सनराइज कोविड अस्पताल आग लग गई थी। इस हादसे में 11 मरीजों को अपनी जान गवांनी पड़ी थी। मरने वाले सारे मरीज वेंटिलेटर पर थे, जिसकी वजह से बाहर नहीं निकल सके थे। अस्पताल में कोरोना पीड़ितों के अलावा दूसरी बिमारियों के मरीज भी भर्ती थे।

महाराष्ट्र के अस्पतालों में लगातार हादसे हो रहे हैं। विरार में आग से पहले नासिक महानगरपालिका द्वारा संचालित डा. जाकिर हुसैन अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक लीक हो गई। इसे रोकने के लिए मरीजों को आक्सीजन की आपूर्ति कुछ समय के लिए रोक दी गई। इस वजह 24 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी, जो वेंटिलेटर पर थे। जानकारी हो कि कोरोना कहर बन कर टुटा है  महाराष्ट्र में आज 66,358 नए कोविड मामले आये हैं , 895 मौतें और 67,752 डिस्चार्ज दर्ज़ किए गए। कुल मामले 44,10,085 हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *