महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना से संक्रमित हुए

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल

26 अक्टूबर : मुंबई के महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री मंत्री अजित पवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| अजित पवार की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए| मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए हैं| पिछले सप्ताह, पवार ने राहत और बचाव कार्य की निगरानी के लिए पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित हिस्सों का दौरा किया था| सोलापुर जिले में उन्होंने घोषणा की थी कि संकट से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा| राजस्व अधिकारियों को तत्काल आधार पर क्षति के आकलन के काम को पूरा करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा था ‘कोई भी किसान छूटेगा नहीं| दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उपमुख्यमंत्री अजित पवार हल्का बुखार महसूस कर थे| जिसके बाद उनका टेस्ट हुआ| पहले उनकी कोरोना परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिव थी, लेकिन जब उनका स्वैब सैंपल फिर से लिया गया| तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई| बता दें कि स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्होंने अपनी कोविड जांच कराई| जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *