महंत त्रिलोक राज गोस्वामी शक्तिपीठ कमाही देवी में करेंगे महामाई का गुणगान

Spread the love
आवाज-ए-हिमाचल
          ……………बबलू गोस्वामी,
30 अक्तूबर, नादौन ( बड़ा): हिमाचल के  प्रसिद्ध कलाकार एवं कथा वाचक महंत त्रिलोक राज गोस्वामी 11 नबम्बर को पंजाब के प्रसिद्ध शक्ति पीठ कमाही देवी में मां भगवती का गुणगान करेंगे । महंत त्रिलोक राज गोस्वामी ने इस शक्ति पीठ के महंत राज गिरी का इसके लिए  विशेष रूप से धन्यबाद किया है  त्रिलोक राज गोस्वामी ने बताया कि इस बार मई महीने में धार्मिक स्थल कमाही देवी में उन्हें महंत राज गिरी के आशिर्बाद से भागवत कथा करने का मौका भी मिला था लेकिन देश मे फैली वैश्विक महामारी के चलते उनका यह कर्यक्रम स्थगित हो गया था ।
                                                                                                                                                                 
उन्होंने महंत राज गिर का विशेष रूप से धन्यबाद किया है जिन्होंने  मुझे प्रसिद्ध शक्ति पीठ कमाही देवी के चरणों मे महामाई का गुणगान करने का मौका दिया है । महंत त्रिलोक राज गोस्वामी ने आज आवाज ए हिमाचल से अपने विचार सांझा करते हुए बताया कि वह मां ज्वाला जी की कृपा से हिमाचल के इलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में महामाई का गुणगान एवं भागवत कथाएं कर चुके हैं । उन्होंने कहा कि  यह सब उनके गुरु स्वर्गीय श्री प्रेम गिरी जी का आशीर्वाद है जिससे आज लोगों का प्यार उन्हें मिल रहा हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *