मवेशी लेकर जाते हुए चंबा के दो व्यक्ति गिरफ्तार, रिहा

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

 बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत द्रमण मवेशी लेकर जाते हुए चंबा के दो व्यक्तियों को शाहपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों की पहचान युसूफ पुत्र इब्राहिम गांव कुंडा पंचायत जडेरा, तहसील चंबा और मोहम्मद दीन पुत्र नूरदीन गांव काली, पंचायत पुलियुर तहसील चंबा के रूप में की है। देर शाम तक चंबा में संपर्क कर मामले की पूरी छानबीन कर उक्त व्यक्तियों को रिहा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार दरमम्न के रहने वाले साहिल शर्मा, डिंपल, मोहित मनकोटिया, जसप्रीत और अकाश ने बताया कि द्रमण में दोपहर के समय दो व्यक्ति मवेशियों को बांधकर चंबा लेकर जा रहे थे। व्यक्ति संदिग्ध होने के कारण उन्हें लगा कि मवेशियों की तस्करी कर कहीं उन्हें लेकर जा रहे हैं, जिस पर उन्होंने उक्त दोनों लोगों को काबू कर पुलिस के हवाले किया।

 

इसको लेकर शाहपुर थाना के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्तियों की पहचान कर ली है। यह दोनों व्यक्ति जिला चंबा के रहने वाले हैं। उक्त लोगों के पंचायत प्रधान से भी बात हो गई है। दोनों व्यक्ति किसान हैं और यह बैलों को हल जोतने के लिए लेकर जा रहे थे। पूरी तफ्तीश करने के बाद देर शाम तक दोनों को रिहा कर दिया गया है। दोनों व्यक्तियों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया था। पुलिस को शक था कि कहीं यह व्यक्ति मवेशियों की तस्करी तो नहीं कर रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *