मरीजों को फल बांट कर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर
10 अप्रैल।व्यास रक्तदाता समिति (रजि) , कहलूर सेवा विकास संस्थान देव भूमि डियारा, देव भूमि व्यासपुर समाजसेवी संस्था व जिला साईकलिंग संघ घुमारवीं इकाई द्वारा आज हिमाचल प्रदेश की शान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जिला अस्पताल बिलासपुर व घुमारवीं में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की व प्रेम कुमार धूमल जी को जन्मदिन की बधाई दी। व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चन्देल, देवभूमि व्यासपुर समाजसेवी संस्था से जितेंद्र ठाकुर, कहलूर सेवा विकास संस्थान देव भूमि डियारा से कोषाध्यक्ष दिनेश पाल व सह सचिव अजय राणा, जिला साईकलिंग संघ घुमारवीं इकाई से प्रणव, कमल, सौरभ, विशु ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पूरे प्रदेश में मरीजों को फल वितरित कर मनाया जा रहा है। सभी मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की संस्था द्वारा भगवान से प्राथर्ना की गई। घुमारवीं में भी गरीब लोगों को फल वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *