मनाली पहुंचे अभिनेता सनी देओल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

13 फरवरी। भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को दोबारा हिमाचल प्रदेश के  मनाली पहुंच गए हैं। वह शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से भुंतर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से सड़क मार्ग से मनाली पहुंचे। कुछ समय पहले सनी देओल ने मनाली से मुंबई जाने के लिए कोरोना टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई का दौरान रद्द कर मनाली में ही आइसोलेट होना पड़ा था।


सनी देओल को अस्पताल भेजने की बजाय होम आइसोलेशन में रखा गया था। इसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह मुंबई रवाना हो गए थे। सनी देओल को मनाली से विशेष लगाव है। उन्होंने अपने बेटे कर्ण की फिल्म की शूटिंग भी यहीं करवाई है। उन्होंने मनाली के पास सरसेई में एक कॉटेज किराए पर लिया है। इसमें वह अकसर फुर्सत के पल बिताने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *