1 अप्रैल: मनाली घूमने गए पंजाब के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों के खिलाफ लापरवाही और तथ्य छिपाने का मामला दर्ज किया है।
मृतक की पहचान लुधियाना के मुंडियां कलां निवासी 36 वर्षीय मंदीप शर्मा के रूप में हुई है। वह 28 मार्च को अपने दोस्तों रोहित वर्मा और अजय शर्मा के साथ मनाली गया था।
परिजनों के अनुसार, शनिवार तक मंदीप संपर्क में था, लेकिन रविवार शाम से उसका फोन बंद हो गया। आरोप है कि दोस्तों ने सही जानकारी देने के बजाय वीडियो कॉल पर उसे सोता हुआ दिखाकर गुमराह किया, जबकि उसकी हालत गंभीर थी।
बताया जा रहा है कि मनाली में कार की टक्कर को लेकर विवाद हुआ, जिसमें मंदीप को चोटें आईं। आरोप है कि समय पर अस्पताल न ले जाने के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई। बाद में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन लुधियाना के अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी