मदन लाल भारद्वाज के निधन पर कांग्रेस नेताओं व पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने जताया दुःख

Spread the love
आवाज़-ए-हिमाचल 
      ……..अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
29 नवम्बर : वायु सेना से सेवानिवृत्त बिलासपुर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी व समाजसेवी अधिवक्ता मदन लाल भारद्वाज के आकस्मिक निधन से शोक की लहर छा गई। मदन लाल भारद्वाज की कल सुबह हृदयघात से देहावसान हो गया। मदन लाल भारद्वाज काफी सक्रिय राजनीति में रहे और आमजन व फौजियों के हितों की लड़ाई लगातार लड़ते रहे। उनके देहावसान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री व विधायक राम लाल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
कुलदीप सिंह राठौड़, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवाओं से सेवानिवृत्त तरुण श्रीधर,  भारतीय प्रशासनिक सेवाओं से और पूर्व में बिलासपुर के ज़िलाधीश रहे देवेश कुमार, जिला  कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान, पार्षद नवीन वर्मा, नन्द प्रकाश वोहरा, विजय कुमार सरीन, प्रदीप चंदेल, सुकुमार सिंह, अधिवक्ता रत्न लाल शर्मा, अधिवक्ता रोशन लाल चौहान, तिलक राज भारद्वाज, गंगा राम वर्मा, श्याम आँगरा, मोहन सूरी, पवन हांडा, देवेंद्र सोहर, सोहन सूरी, नानक राम भारद्वाज, दीपक, कमल शर्मा, नन्द लाल ठाकुर, मुंशी राम गुप्ता, विनय वर्मा, अजय वर्मा व अन्य शहर के गणमान्य लोंगो ने इनकी अंत्योष्टि में भाग लिया और इनकी मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया और शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *