मणिकर्ण में नशे पर वार: 962 ग्राम चरस के साथ राजस्थान के 3 युवक गिरफ्तार

18 मार्च: मणिकर्ण क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जरी पुलिस चौकी की टीम ने डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 962 ग्राम चरस बरामद कर राजस्थान के तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका और तलाशी में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। तीनों आरोपी जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस मामले में NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नशा कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *