मणिकर्ण घाटी में एसटीएफ की दबिश, अमृतसर का युवक 7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

11 फरवरी: एसटीएफ कुल्लू की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर मणिकर्ण घाटी के चौज गांव में एक युवक को 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान अमित सेतिया (30) पुत्र वीरेंद्र कुमार सेतिया, निवासी मकान नंबर 78, गली नंबर 3, गुरु रामदास एवेन्यू, ग्रीन फील्ड, थाना मजीठा रोड, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मणिकर्ण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

इस कार्रवाई में एसटीएफ टीम हेड कांस्टेबल समीर कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश राऊपा, आरक्षी अशोक कुमार और एचएचसी नितेश कुमार शामिल रहे। डीएसपी एसटीएफ हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *