13 अप्रैल, बीबीएन 13 अप्रैल के एस जी :
मंडी सरकाघाट के नैण गांव में 19 वर्षीय कालेज छात्रा रिया गुलेरिया का मर्डर करने वाले आरोपी को पुलिस से कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने कहा कि सोमवार सुबह नैण गांव की 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा की बीच रास्ते में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर फरार हो गया था। आरोपी को पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ होगी और कत्ल का इरादा जाना जाएगा।
स्वस्तिक गौतम ने कहा कि वारदात के बाद प्रदेश सहित नैण गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। स्वस्तिक गौतम ने शोक जताते हुए रिया गुलेरिया के परिजनों से सहानुभूति प्रकट की है व आश्वस्त किया है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरोपी को कड़ी सजा दिलाने में प्रयासरत रहेगी।