8 अप्रैल: प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF कुल्लू की टीम ने मंडी के बिंद्राबनी फोरलेन पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 7 अप्रैल की शाम नाकाबंदी के दौरान चेकिंग के लिए रोकी गई वोल्वो बस (DD10Y-9603) से एक यात्री के पास से 890 ग्राम चरस बरामद की गई।
आरोपी की पहचान 27 वर्षीय शक्ति शर्मा निवासी घुमारवीं (जिला बिलासपुर) के रूप में हुई है, जो बस में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहा था। STF ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर नशीला पदार्थ कब्जे में ले लिया।
पुलिस चौकी पंडोह में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लाया था और इसे आगे किसे सप्लाई करना था।
मामले में बड़े नेटवर्क की आशंका को देखते हुए अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई है।