मंडी में महिला से दुष्कर्म का मामला, देर रात घर में घुसकर वारदात का आरोप

04 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बडरेशा गांव निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि 1 फरवरी की रात करीब 9 बजे आरोपी उसके घर आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 333 के तहत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए सरकाघाट थाना प्रभारी (SHO) रजनीश ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच प्रक्रिया जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *