मंडी में बड़ा हादसा टला: खाई में गिरी HRTC बस, खाली होने से बची जानें

1 अप्रैल: मंडी जिले में बुधवार सुबह एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। यह घटना जोगेंद्रनगर–कुन्नू–कुफरी मार्ग पर बटाहर गांव के पास हुई, जहां बस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बस पूरी तरह खाली थी और चालक भी बस के अंदर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:15 बजे बस बटाहर स्टॉप पर खड़ी थी। जब चालक ने बस स्टार्ट करने की कोशिश की, तो वह चालू नहीं हुई। इसी दौरान अचानक ब्रेक फेल हो गए और बस खाई में जा गिरी।

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एचआरटीसी की तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *